वैदिक मंत्रोंच्चार और परम्परा के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट


चार धाम यात्रा 2026 का विधिवत आगाज हो चुका है आज चारधाम यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 8 बजे केदारनाथ के कपाट विधिवत खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया, मुख्य पुजारी के साथ रावल और हक-हकूकधारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू करदी है।
कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं, सेना के हेलिकॉप्टर ने भी पुष्पवर्षा की है। पहले दिन 8 से 10 हजार भक्तों के दर्शन करने का अनुमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम में मौजूद हैं। वह यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा करेंगे।

इस बार यात्रा में नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि मंदिर परिसर से 50 से 60 मीटर के एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य मंदिर परिसर में रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह बैन है।
कपाट खुलने के बाद अब मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग और हक-हकूकधारियों ने मंदिर में प्रवेश कर लिया है, अभी भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और वेद पाठ किया जा रहा है।
इसके बाद कपाट बंद करते समय केदारनाथ के ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाया जाएगा और यही भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाएगी। पूजा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मुख्य द्वार खोला जाएगा, जिससे आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस,शहीदों के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
गुलदार ने गोठ में घुसकर गाय मारी, विभाग ने पिंजरा लगाकर कैद किया_Video
सांसद अजय भट्ट के सामने आंदोलनकारियों ने किया राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार
उत्तराखंड_ 26 साल का सफर, शहीदों के सपनों का संकल्प
इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार