काठगोदाम/रानीबाग- भीमताल मार्ग छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से बहाल..


काठगोदाम/रानीबाग – क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते भूस्खलन से बाधित हुआ काठगोदाम-रानीबाग-भीमताल मार्ग अब आंशिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है। पुल पर आए मलबे के कारण यह प्रमुख मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन की तत्परता और आपदा प्रबंधन टीमों की मेहनत के चलते अब पुराने पुल के माध्यम से छोटे वाहनों की आवाजाही को अनुमति दे दी गई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र भारी वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से अपील की है कि मार्ग पर सफर करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेषकर पर्वतीय इलाकों में वर्षा के कारण भूस्खलन और फिसलन की आशंका बनी है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मलवा हटाने की कार्रवाई की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…