बाइक की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड का संतुलन बिगड़ा, चली गोली सिक्योरिटी गार्ड को लगी..

काशीपुर ऊधमसिंह नगर 27.10.2020 GKM NEWS काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल सिक्योरिटी गार्ड को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है. बता दे कि काशीपुर के ग्राम जुड़का निवासी विरेंद्र सिंह रावत रामनगर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पिछले काफी समय से सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं.
बैंक मैनेजर वीके सोनी के मुताबिक आज सुबह बैंक के बाहर स्थित पार्किंग में वह गाड़िया सही ढंग से लगवा रहे थे तभी अचानक बाइक सवार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड राइफल समेत नीचे गिर गया जिससे गार्ड की डबल बैरल राइफल की गोली उसे ही लग गयी.
आनन फानन में बैंक के कर्मचारियों द्वारा घायल सिक्योरिटी गार्ड को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा घायल का उपचार किया जा रहा है। वहीं काशीपुर कोतवाली प्रभारी चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गयी है.
बाइट : वीके सोनी ……………. बैंक मैनेजर
बाइट : चंद्र मोहन सिंह ……………. कोतवाली प्रभारी काशीपुर






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…