Ad

CM धामी ने AIIMS सैटेलाइट सेंटर का किया निरीक्षण,किच्छा को सौगात..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा में भव्य स्वागत किया गया। औद्योगिक स्मार्ट सिटी एवं सैटेलाइट एम्स की सौगात देने पर किच्छा में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

इससे पहले सीएम धामी ने निर्माणधीन सैटेलाइट एम्स का निरीक्षण किया। वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों से बातचीत भी की। बता दें कि तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से किच्छा चीनी मिल पहुंचे। वहां से उनका काफिला निर्माणधीन एम्स सैटेलाइट पहुंचा, जहां उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता युक्त निर्माण करने के निर्देश दिए और सैटेलाइट एम्स में काम कर रहे मजदूरों से उनका हालचाल जाना।

इसके बाद वह इन्दिरा गांधी खेल मैदान की ओर रवाना हुए। वहां जनता को संबोधित करते हुये सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार की मदद से प्रदेश में चौमुखी विकास कार्यो को गति दी जा रही है। तराई में भाजपा सरकार ने एम्स की सौगात देकर यहां की जनता का लाभांवित किया है।

वहीं, विगत दिनों पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनकी मांग पर किच्छा के खुरपिया में औद्योगिक स्मार्ट सिटी को स्वीकृति मिली। जिसका लाभ हमारे बच्चों को मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुये प्रदेश व राष्ट्र विरोधी लोगों पर भी तंज कसा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश में रहते हैं लेकिन हमने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनको शांत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि थूक जिहाद करने वाले लोगों को पनपने नहीं देगी। कार्यक्रम को संबोधित करने के उपरांत सीएम धामी का काफिला आगे के कार्यक्रम के लिये रवाना हो गया।

शुक्ला के प्रयास को सराहा


सीएम धामी ने हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि राजेश शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर यह दूसरा मौका है जब वह किच्छा आए हैं। इससे पहले साल २०२१ में भी इसी प्रकार किच्छा की जनता का प्यार उनको मिला था। इतनी तेज धूप के बावजूद पंडाल में इतनी बड़ी तादात में लोगों का होना, दिखाता है कि लोग हमसे प्यार करते हैं। सीएम धामी ने जहां राजेश शुक्ला की सराहना की तो उपस्थित जनता का आभार भी जताया।


2025 तक एम्स के संचालन की संभावना


इन्दिरा गांधी खेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी को स्मृति चिन्ह व फूलों की बड़ी माला से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैटेलाइट एम्स का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश है। एम्स का संचालन २०२५ तक शुरू कर दिया जाएगा। जिसका लाभ किच्छा सहित पूरे प्रदेश व पड़ोसी राज्य के शहरवासियों को भी मिलेगा। कहा कि भारत सरकार ने किच्छा में एम्स के साथ-साथ औद्योगिक स्मार्ट सिटी को स्वीकृत किया है।

जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो प्रदेशभर में किच्छा की पहचान बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं की नौकरियों को सुरक्षित किया है। वहीं, लैंड माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने यूसीसी पर कहा कि यह हम पक्षपात नहीं समानता के लिए लागू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उद्योगों में ७० प्रतिशत रोजगार देने की दिशा में काम करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि पंतनगर में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में भी कार्य जारी है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंच से किच्छा के विकास के लिये विभिन्न मांगों को सीएम धामी के सामने रखा। उन्होंने किच्छा में पंतनगर में बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने, विभाजन विभीषिका सैनानियों के लिये स्तंभ बनाने, धौराडाम के लोगों को मालिकाना हक देने, तराई स्टेट फार्म में ४० फुट चौड़ी पट्टी पर बसे लोगों को पट्टे देने, बंडिया में बह गये पुल के निर्माण, वेंडिंग जोन बनाने, दरऊ में अम्बेडकर पार्क बनाने, अटरिया रोड पर शेष रह गये सड़क के निर्माण की मांग को रखा।

CM ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री धामी ने राजेश की मांगों में से पंतनगर में भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति लगाने, अटरिया रोड का बचा निर्माण पूरा करने, बंडिया में आपदा में बहे पुल का निर्माण करने सहित ग्राम दरऊ में पार्क और तालाब का सुंदरीकरण करने की घोषणा तत्काल प्रभाव से की।

इन्होंने किया स्वागत


मुख्यमंत्री धामी का विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक लोगों ने स्वागत किया। इनमें अग्रवाल महासभा से ग्यारसी बंसल, मनोज गोयल, गिरधारी लाल गोयल, रामअवतार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राइस मिल एसोसिएशन से संजीव खन्ना, सतीश मंगला, राम बाबू सिंह, दर्शन अरोरा, भाजपा की ओर से कमल जिंदल, व्यापार मंडल से विजय अरोरा, नितिन फुटेला, पंजाबी समाज से कुलदीप सिंह बग्गा, बलजीत गाबा, बंटी खुराना, जसनीत सिंह कक्कड़, महेंद्र सिंह बंटी, रोहित कालरा, हरविन्दर सिंह चुघ, नगला से भाजपा नेता सचिन शुक्ला, दनुज यादव नारायण सिंह अर्मौली, रामू बिष्ट, महेंद्र बाल्मीकि, सुनील रहेला, क्षत्रिय समाज से ठाकुर संजीव कुमार सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, नवीन सिंह, अभिषेक सिंह, अ आदि ने शॉल, तलवार, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


धामी हैं तो हामी है : शुक्ला

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। जिसका जीता जागता उदाहण हमारे सामने हैं। सीएम धामी ने भाजपा में बाल्यकाल से सेवा की है, जिसका फल पार्टी ने उनको दिया भी है। वहीं, भाजपा ने उनको जो जिम्मेदारी दी है, उसको वह पूरी निष्ठा से पूरा कर रहे हैं। कहा कि किच्छा की जनता के प्रति उनका विशेष स्नेह रहा है। उनके द्वारा जो भी मांग की गयी उसे उन्होंने पूरा किया है।

कहा कि भाजपा सरकार ने किच्छा में सैटेलाइट एम्स, आदर्श डिग्री कॉलेज, हाईटेक बस अड्डा देने के साथ औद्योगिक स्मार्ट सिटी की स्वीकृति तथा पंतनगर में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाने की घोषणा की है। कहा कि उन्होंने किच्छा के विकास के जो सपने देखे थे, उसे सीएम धामी ने पूरा करने का काम किया है। कहा कि जैसे केन्द्र में मोदी हैं तो मुमकिन है वैसे ही प्रदेश में धामी हैं तो हामी है।

आज भी विधायक हैं शुक्ला : भट्ट
सांसद अजय भट्ट ने मंच से अपने संबोधन में सबसे पहले उनको जीत दिलाने के लिये आभार जताया। उन्होंने कहा कि किच्छा की जनता ने उनको हमेशा ही प्यार दिया है, यही कारण है कि उनको एतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों को पूरा कराने का काम कर रही है। किच्छा में इस बार भले ही राजेश शुक्ला की हार हो गयी हो लेकिन वह आज भी विधायक हैं। कहा कि शुक्ला किच्छा के विकास की चिंता करते हैं।

यह सभी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, प्रेम सिंह राणा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा, पुष्कर काला, अनिल डब्बू, उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, नितिन बाल्मीकि, धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोरा, संजीव सिंह, मूलचंद राठौर, दिनेश भाटिया, विवेकदीप सिंह, विवेक राय, हरीश खानवानी, मुकेश कोली, महेंद्र पाल, नितिन चरन, राकेश गुप्ता, गोल्डी गोराया, शशि शुक्ला, दया डसीला, कंचन शर्मा, प्रेमलता चौहान, रेणुका चौधरी, शैल शुक्ला, अंजू जायसवाल, मोनू शुक्ला, मनीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

शुक्ला के जन्मदिन को सीएम ने अपनी उपस्थिति से बनाया यादगार


तराई में सीएम पुष्कर सिंह धामी और राजेश शुक्ला की दोस्ती की चर्चा खूब रहती है। स्वयं धामी भी इस दोस्ती को निभाने में पीछे नहीं रहते। इस बार भी उन्होंने शुक्ला के जन्मदिन पर उनके बुलावे को ना सिर्फ स्वीकार किया बल्कि किच्छा पहुंचकर राजेश की मांगों को पूरा करने का ऐलान भी किया। आज कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने मंच पर ही राजेश का जन्मदिन मनाया और शुक्ला के विशेष दिन को यादगार बना दिया। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब सीएम धामी बतौर मुख्यमंत्री, राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर किच्छा पहुंचे थे। इससे पहले वह साल २०२१ में किच्छा आए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *