जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता होंगे उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

ब्रेकिंग न्यूज़ – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अलाहबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। गुरुवार को जारी पत्र में भारत सरकार के अपर सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की तरफ से पत्र जारी हुआ है।

पत्र में कहा गया है कि न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता को ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र के 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नियुक्त किया जा रहा है। वह इस पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद जिम्मेदारी को संभाल लें।
भारत सरकार के उप सचिव अनंत कुमार की तरफ से जारी पत्र में न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता, ऊत्तराखण्ड के सचिव राज्यपाल, सचिव मुख्यमंत्री, सचिव मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, रजिस्ट्रार जर्नल, अकाउंटेंट जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, सचिव मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस, टेक्निकल डायरेक्टर एन.आई.सी.डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को सूचित किया गया है।
न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता की शपथ दो दिनों के बाद होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं जबकि शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सी.जे. जे नरेन्द्र का फेयरवेल होना है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह..
जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता होंगे उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
Watch : गजब चोर – L.E.D लेकर चंपत हो गया_ कैमरे में कैद हुई करतूत..
नारी अस्मिता और कुमाऊं की लोकआस्था पर आपत्तिजनक बयान, सामाजिक बहिष्कार की मांग_Video
हाईकोर्ट को सिद्धार्थ साह के रूप में मिला दसवां न्यायाधीश,चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ