Watch : गजब चोर – L.E.D लेकर चंपत हो गया_ कैमरे में कैद हुई करतूत..


उत्तराखण्ड के भीमताल में ट्रांसपोर्ट से आया व्यापारी का माल सवेरे के उजाले में एक चोर लेकर चलता बना। सी.सी.टी.वी.कैमरे में देखने पर सच सामने आया तो व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
भीमताल की मल्लीताल बाजार में एक दुकानदार की दुकान के आगे ट्रांसपोर्ट से एल.ई.डी. टी.वी.व अन्य सामान पहुंचा था। ट्रांसपोर्टर ने सामान बन्द दुकान के आगे रख दिया और निकल गया। अमूमन दुकानदार आड़ती को सामान टेलीफोन से लिखा देते हैं जिसे वो ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दोपहर और सवेरे दुकान में पहुंचा देते हैं।
इस दौरान तड़के सवेरे दुकान बंद होने की स्थिति में ट्रांसपोर्टर दुकान के बाहर ही सामान को रखकर आगे निकल जाता है। आज सवेरे भी ऐसा ही हुआ। एक दुकानदार का एल.ई.डी. टी.वी.व अन्य सामान दुकान के बाहर रख दिया गया। लेकिन उसपर काले साए की नजर पड़ गई। दुकानदार ने जब दुकान खोली तो उसे मंगाया गया सामान नहीं मिला।
उसने आढ़ती को फोन किया तो मालूम पड़ा कि सामान तो दुकान के बाहर सवेरे ही रख दिया गया था। अब चोरी की आशंका को देखते हुए आसपास के सी.सी.टी.वी.कैमरों का सहारा लिया गया। कैमरे की नजर में सवेरे लगभग 7 बजे सफेद स्वेटशर्ट में एक सख्स सामान के समीप मंडराता दिया। उस सख्स ने एक पोटली में सामान भरा और चलता बना।
व्यापारियों ने चोरी के आरोपी सख्स के सड़क में गुजरते वीडियो निकालकर वाइरल कर दिए। उन्होंने पुलिस को इस चोरी की शिकायत दी, जिसके पीछे अब पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग का छापा, घी-किशमिश और बेसन के नमूने भेजे