Ad

उत्तराखंड में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यहां करेंगे जनसभा

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से दो दिवसीय प्रवास के लिए कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । इस दौरान वे जनसभा, रोड शो के अतिरिक्त बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे ।

ADVERTISEMENTSAd

रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित रूटीन पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता एवं विधायक विनोद चमोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नड्डा जी 4 मार्च को अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे । उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे वह देहरादून के विकास नगर में बाजार चौक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। उसके उपरांत सांयकालीन 4:30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे।

अपने प्रवास के दूसरे दिन नड्डा प्रातः 10: 50 हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद भी लेंगे । उसके बाद दोपहर 12:20 पर में हरिद्वार शहर रोड शो में शिरकत करेंगे।

अपने प्रवास के अंतिम कार्यक्रम में वह गुरुकुल विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के साथ चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन में शामिल होंगे । जिसमे वे बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और शक्ति केंद्र संयोजक को चुनाव की रणनीति को कैसे अमल में लाना विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *