अब सचिवालय में बाहरी व्यक्तियों और पत्रकारों का प्रवेश हुआ पूर्णत: प्रतिबन्धित..जानिए क्या जारी हुए आदेश

देहरादून (GKM news SULEMAAN KHAN ) सचिवालय में संसादों कैबिनेट मन्त्री, राज्य सरकार , भारत सरकार , विधायकों और सचिवालय परिसर में सचिवालय के अधिकारी और कर्मचरियों के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति का वर्तमान परिदृष्य में सचिवालय में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा..

प्रिंट मीडिया और इलैक्ट्रोनिक मीडिया से सम्बन्धित पत्रकारों को सचिवालय परिसर के अन्दर आना-जाना भी पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगा.सामन्यत: पत्रकार और मीडिया कर्मी कार्यदिवस में अपरान्ह 3:00 बजे से 5:00 के मध्य थर्मल स्कीनिंग और सेनिटाईज़र का इस्तेमाल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए, सचिवालय परिसर में स्थित मीडिया सेन्टर से ही सूचना एकत्रित करगें..
बाहरी व्यक्ति को विभाग से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का प्रर्थना पत्र सचिवालय में दिया जाना हो तो वह सचिवालय स्थित प्रवेश पत्र कार्यलय में अपना पत्र और डाक जमा करा सकता है. जिसके लिए सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा अनु सचिव, स्तर का अधिकारी नामित किया जाएगा..जिसके द्वारा उक्त पत्रों को सेनिटाईज़ कर सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा..
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा : भूपाल सिंह मनराल सचिव (प्रभारी )



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..