Ad

महज़ 50 रुपये के लिए, खेला जा रहा है..लोगो की जान से..जान को डाला जा रहा खतरे में..देखे पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

सुल्तानपुर पट्टी बाज़पुर (GKM NEWS SULEMAAN KHAN ) उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी में कोसी नदी पार कराने के लिए कुछ ट्रैक्टर स्वामी महज 50 रुपए के लालच में दूसरों की जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं. ट्रैक्टर चालक बाइकों को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर नदी को पार कराते दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि मानसून के मौसम में कोसी नदी का जलस्तर पहाड़ों पर होने वाली तेज़ बारिश के चलते काफ़ी बढ़ जाता है..जिससे नदी में उफान भी आ जाता है.

ADVERTISEMENTSAd

इतना ही नहीं रामनगर से कोसी नदी में कई बार अधिक पानी भी छोड़ा जाता है लेकिन इतना सब होने के बाद भी यह ट्रैक्टर चालक खतरे को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते हैं. बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी के मानकी घाट से कोसी नदी पार करने के बाद काशीपुर की तरफ रास्ता जाता है. जहां लोग हाईवे से ना जाकर कोसी नदी पार कर जाते हैं.

वही जब इस मामले में बाजपुर एसडीएम एपी बाजपाई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मीडिया के द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस को मौके पर भेजा जा रहा है और लोगों की जान को खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी..

बयान : अमित कुमार …………. नदी पर करने वाला युवक

बयान : एपी बाजपाई …………… एसडीएम बाजपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *