

हल्द्वानी में 12 से 14 सितम्बर तक हुई मूसलाधार बरसात के बाद गौला, नंधौर और सुखी नदी में भारी नुकसान हुआ, यह नुकसान न सिर्फ सिंचाई विभाग का हुआ बल्कि वन विभाग,लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, रेल विभाग और वन विकास निगम सहित कई अन्य विभागों की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
इसके अलावा निजी संपत्तियों को भी बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है लिहाजा अब प्रशासन इस नुकसान की रोकथाम के दीर्घकालिक उपाय के लिए सभी विभागों की एक समन्वय समिति बनाकर दीर्घकालिक उपाय करने के काम में जुट गया है जिसके लिए आज पहला निरीक्षण किया गया। जिसमें अपर जिला अधिकारी समिति के अध्यक्ष और उप जिलाधिकारी समिति में संयोजक है।
जिसमें जिले के विभिन्न प्रभावित विभागों के अधिकारी भी नामित किए गए हैं। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि सभी विभागों द्वारा आपसी समन्वय और दीर्घकालिक उपाय के लिए राय तथा सुझाव आमंत्रित किया जा रहे हैं इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी सुझाव दिए जा रहे हैं ताकि नदियों से होने वाले नुकसान का दीर्घकालिक उपाय किया जा सके उप जिला अधिकारी ने कहा कि आज नौंधौर और सुखी नदी का निरीक्षण किया है।
आने वाले दिनों में समिति गौला नदी का भी निरीक्षण करेगी, इसके बाद बचाव के दीर्घकालिक उपाय पर तकनीकी कार्य शुरू होंगे। समिति ड्रोन सर्वे सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से भी नुकसान के आकलन और उसके उपाय का सर्वे कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ