

उत्तराखंड : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फर्जी दाखिले करने वाले मांडूवाला स्थित लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की मान्यता खत्म कर दी है। अब यह स्कूल केवल 10वीं तक के बच्चों को ही पढ़ाएगा। सीबीएसई ने स्कूल प्रबंधन को आदेश दिया है कि वह इस सत्र में पढ़ रहे 11वीं के बच्चों को किसी अन्य स्कूल में शिफ्ट कराए।
लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल का यह फर्जीवाड़ा सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी के एक आदेश से खुला। स्कूल ने जिन 245 छात्रों को पंजीकृत दिखाया था, उनमें से 86 छात्रों का डाटा ही बदल दिया। ये छात्र प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के थे, जो कि न तो स्कूल में कक्षा लेते थे और न ही यहां के मूल छात्र थे।
सीबीएसई ने तत्काल इन छात्रों के 2023 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी थी। परेशान छात्रों ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए थे। आदेश के तहत प्रेमनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। सीबीएसई ने पूरे प्रकरण में स्कूल का फर्जीवाड़ा, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के आधार पर 12वीं की मान्यता खत्म कर दी है। अब यह स्कूल 10वीं तक के बच्चों को ही पढ़ा सकेगा।
सीबीएसई के मुताबिक, 12वीं के जिन 86 छात्रों को परीक्षा से रोका गया था, वह कोर्ट के आदेश पर एग्जाम में बैठेंगे। इनका रिजल्ट कोर्ट के आदेश पर ही निर्भर करेगा।
माफिया के शिकंजे में फंस रहे छात्र
पिछले कुछ वर्षों में राजधानी दून में ऐसे कई कोचिंग सेंटर खुले हैं जो अन्य राज्यों के बच्चों को हसीन सपने दिखाकर दून लाते हैं। उनकी 11वीं, 12वीं पढ़ाई के साथ ही कोचिंग का ठेका महंगी फीस पर ले लेते हैं। जो भी स्कूल सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन करेगा। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से अपील है कि वह इस तरह के कोचिंग संस्थानों के झांसे में न आएं, जहां लालच देकर एडमिशन दिया जाता हो। -रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी एवं संयुक्त सचिव, सीबीएसई देहरादून



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…