मुख्यमंत्री धामी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को राज्य में जन स्वास्थ्य के प्रति कोई समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नकली दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त अभियान चलाने को कहा।
धराली आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्व सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। रिपोर्ट के आधार पर अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत और पुनर्वास कार्य शुरू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य में व्यापक स्तर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्देश देते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम होगा। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से सरकारी क्रय में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के लिए उचित प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने और समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनता से किए गए वादों को तेजी से लागू करने के निर्देश देते हुए दोहराया कि सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…