Ad

इंस्पिरेशन के मेधावियों ने किया ‘साइबर क्विज प्रतियोगिता’ में शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/काठगोदाम : इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर्सदनीय साइबर क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी कुशलता और बौद्धिक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उपप्रधानाचार्य ममता तनेजा के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम में कम्प्यूटर विभाग की शिक्षिका गायत्री बल्यूटिया और विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें लाल सदन- टीम ब्रिज, पीला सदन – टीम गेटवे, हरा सदन – टीम राउटर, और नीला सदन – टीम स्विच शामिल थे। प्रतियोगिता को सात रोमांचक राउण्ड में विभाजित किया गया था, जिनमें:

  1. आईस ब्रेकर राउण्ड
  2. मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन राउण्ड
  3. सीक्वेन्सिंग राउण्ड
  4. ऑन हैन्डेड प्रेक्टिस राउण्ड
  5. राईट कोड राउण्ड
  6. बजर राउण्ड
  7. रैपिड फायर राउण्ड

प्रतियोगिता के हर राउण्ड में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और रणनीतिक सोच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में टीम राउटर (हरा सदन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम गेटवे (पीला सदन) ने द्वितीय स्थान और टीम ब्रिज (लाल सदन) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्षेत्र में अधिक ज्ञान अर्जित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और साथ ही साइबर सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आई.टी. विभाग की शिक्षिका सुश्री स्मिता पंत का योगदान अतुलनीय था। कार्यक्रम की सफलता में भावना कफल्टिया, मोहित पंत, अमित मेहता, रोबिन कुमार आर्या, और जीवन चंद्र जोशी का विशेष सहयोग रहा।

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया और सभी को यह सिद्ध कर दिया कि वे साइबर क्षेत्र में भी शीर्ष स्थान पर पहुँचने की क्षमता रखते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *