

हल्द्वानी लालकुआं – हमलावर तेंदुए को पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने ली चैन की सांस।दोलिया नंबर 2 गांव में हमलावर तेंदुआ घुसने से फैली थी दहशत।
निर्माणाधीन मकान में छिपा था तेंदुवा 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा तेंदुवा।

शनिवार दिन में दादा पोते पर हमला कर उन्हे गंभीर रूप से घायल करने वाले तेंदुए को लेकर दहश्तजदा ग्रामीणों ने वन महकमे द्वारा तेंदुए को रेस्क्यू कर लिए जाने के बाद राहत की सांस ली है । बता दें कि निकटवर्ती गांव दौलिया नंबर 2 में आज दिन दहाड़े घुसे तेंदुए ने दादा पोते को गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसके बाद इसकी सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया की हमले के बाद तेंदुआ गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में जाकर छुप गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों वन विभाग से तेंदुवे को पकड़ने की गुहार लगाई थी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।
तेंदुवे के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी