

हल्द्वानी प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल जोशी के नेतृत्व में डौली रेंज लालकुआं के इमलीघाट के ऊंचा गांव प्रथम बीट आरक्षित वन के प्लाट संख्या 25 प्लांटेशन एरिया के 5.00 हैक्टेयर प्लाट नंबर 98 मे 12.00 हैक्टेयर ऊंचा गांव द्वितीय बीट प्लाट नं 30 में 13 .00 हैक्टेयर कुल 30.00 हैक्टेयर मे किए गए अतिक्रमण के प्रयास को बिफल किया गया ।
अतिक्रमणकारियों द्वारा घेरबाड़ कर वन भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया था और किया जा रहा था। अतिक्रमण मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र भूढलाकोटी की उपस्थिति में पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी डौली नवीन सिंह पवार, वन क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, वन क्षेत्राधिकारी भाखड़ा,डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, दिनेश तिवाड़ी, संदीप सूठा कलकत्ता पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट, शतीश शर्मा चौकी इंचार्ज लालपुर, दीवान सिंह बिष्ट चौकी इंचार्ज दरउ सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह ढैला, सब इंस्पेक्टर एस के शर्मा कोतवाली किच्छा का पुलिस बल, पीएससी एक प्लाटून,डौली रेंज, गौला रेंज, किसनपुर रेंज, वन सुरक्षा दल तराई पूर्वी वनप्रभाग, वन सुरक्षा दल तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सैकड़ों वन कर्मी अतिक्रमण को बिफल करने में मौके पर उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी