

उत्तराखंड के चमोली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है मलारी जुम्मा गांव से।
जोशीमठ से 50 किलोमीटर आगे मलारी जुम्मा नदी में 7:15 बजे करीब अचानक ग्लेशियर टूट गया जिस कारण नदी का जलस्तर जबरदस्त बढ़ गया।आवाजाही करने वाला पुल भी खतरे की ज़द में बताया जा रहा है
प्राप्त हो रही सूचना के अनुसार मलारी हाईवे पर जोशीमठ से लगभग 50 किलोमीटर जुम्मा मे लगभग सवा सात बजे के आस पास ग्लेशियर टूटने से नदी का जल स्तर बहुत बढ़ गया है जिसके कारण चट्टान का एक हिस्सा जुम्मा पुल पर अटक गया, फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
चीन सीमा पर नीती घाटी के उच्च हिमालय क्षेत्रों में अतिवृष्टि से जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाले में मलबे के साथ भारी बोल्डर भी बहकर आए हैं। एक भारी-भरकम बोल्डर जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा गांव के पास स्थित मोटर ब्रिज के नीचे अटक गया है, जिससे ब्रिज को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि नाले में पानी बढ़ने से किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
एसडीएम कुमकुम जोशी के जारी बयान के अनुसार जुम्मा में पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि कीसूचना प्राप्त नहीं हुई है बीआरओ को पुल हेतु अलर्ट मोड डाल दिया गया है ।तपोवन में रह रही एनडीआरएफ की टुकड़ी को अलर्ट कर दिया गया है । राजस्व निरीक्षक ने सभी निकट के गांव में अलर्ट कर दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद