उत्तराखंड में यहां हुआ बेहद दर्दनाक़ हादसा ,पिता समेत मासूम की मौत,ऐसे निकाले गए शव


हरिद्वार में राजस्थान से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है।
शनिवार कि सुबह तड़के जयपुर का एक परिवार गंगा स्नान के लिए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था उनकी गाड़ी बहाराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूताना के पास पहुंची थी तभी ड्राइवर की आंख लग गई इसी दौरान उसकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
इस दर्दनाक हादसे में 3साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई मृतक का नाम राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर के द्वारा गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं बहराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शनिवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। जहां हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आया परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पिता और मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं, देहरादून के डोइवाला में एक व्यक्ति हासदे का शिकार हो गया। उसकी भी मौत हो गई। दूसरी ओर गोपेश्वर के केकुहेड मैठाणा के पास एक ट्रक गहरी खाई में जा गिया। चालक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
हरिद्वार में राजस्थान का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया तो वहीं गोपेश्वर में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। डोईवाला में भी अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हरिद्वार में राजस्थान से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन
विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video