हल्द्वानी : काठगोदाम हाइवे पर पुल ध्वस्त का पुनर्निर्माण शुरू, पहाड़ पर जाने वाले दें ध्यान


काठगोदाम चौकी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित पुल ध्वस्त एवं पुनर्निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। नैनीताल की सम्मानित जनता एवं वाहन चालकों को असुविधा एवं जाम से बचने के लिए डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल द्वारा निम्न ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है आप सभी से अनुरोध है कि वह यातायात का पालन अवश्य करें।*➡️ चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग करें तथा नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाने वाले छोटे वाहन बाया कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें एवं अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी मंगोली रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
➡️ यह मार्ग रात्रि 22ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक भारी वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।
➡️ नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट को जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के भारी वाहन रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक की अवधि में आवागमन के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
➡️ छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रहेगा। सभी यात्रिगण से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए अपनी लेन का प्रयोग करें। ओवरटेक न करें।
➡️ पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।
➡️ निर्माणाधीन पुल में यातायात के सुचारू संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जा रही है। कृपया पुलिस का सहयोग करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी