उत्तराखंड : चलती कार में धधकी आग,ड्राइवर की फुर्ती ने बचाए 6 लोग_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : सड़क पर चलती टैक्सी कार में अचानक आग धधक पड़ी,जिसने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही हादसे के वक़्त टैक्सी में सवार पांच सवारी और एक बच्चे की जान बाल बाल बच गयी।

मामला देहरादून के मसूरी का है। जहां एक चलती टैक्सी कार ने अचानक से आग पकड़ ली जिसमें सवार पांच लोग बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि देर शाम को सभी लोग उत्तराखंड के मसूरी घूमने गए थे जहां कैम्पटी फॉल से धूम कर र्प्यटक मसूरी वापस आ रहे थे जिसमें टैक्सी कार चालक सहित पांच लोग और एक बच्चा सवार थे। मसूरी जीरो पॉइंट के पास कार में से आचानक से धुआ निकलने लगा और देखते ही कार ने आग पकड़ ली और आग के गोले में तब्दील हो गई।

कार चालक ने आनन-फानन में कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और खुद भी वहां कार से निकल कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और मसूरी पुलिस मौके पर पहुची। फायर सर्विस के जवानों द्वारा कार में लगी आग को बुझाया गया। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया। चालक शोएब ने बताया कि वह देहरादून माजरा से सवारी लेकर केंपटी फॉल उनको घुमाने के लिए गये थे वह वापस आते हुए मसूरी जीरो पॉइंट के पास कार में से अचानक धुआ निकलने लगा और एकाएक कार ने आग पकड़ ली। जिसके बाद सभी लोग को उन्होने कार से निकालकर जान बचाई।

उन्होंने बताया कि कार का इंश्योरेंस सहित सभी कागजात पूरे हैं ऐसे में कार में अचानक आग कैसे पकड़ी उनको नहीं मालूम हो सकता है कि कार गर्म हो गई होगी जिसके कारण कार में आग लग गई।मसूरी पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है फिलहाल कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित है जिनको दूसरी कार से रवाना कर दिया गया है। टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page