Ad

उत्तराखंड में अपने ही लगा रहे “सरकार” को चूना.. गरीबों के हक पर डाका ?

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : सूबे में भाजपा सरकार की सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित योजना की धज्जियां उढ़ाता एक और मामला सामने आ रहा है जहां ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा के एक और पदाधिकारी नें ना केवल अपनी बेटी का दाखिला सरकार की इस योजना में करवाया है वल्कि स्वयं का पुनः फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाकर सरकार की आँखों में धूल झोंक डाली है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चले कि ये मामला है ऊधम सिंह नगर जिले में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत राठौर का है जिन्होंने 2015 -16 में अपना आय प्रमाण पत्र गरीबी रेखा से कम दिखाकर अपनी बेटी का दाखिला किच्छा के गुरुकुल स्कूल में करवाया जब इस मामले में मीडिया ने ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर से इस विषय में सवाल पूछा तो उन्होंने भी इस सन्दर्भ में अपनी सहमति जताई और वही स्कूल के प्रबंधन नें भी इसकी पुष्टि की।


इधर जब मीडिया ने बीजेपी के युवा नेता और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत राठौर के बारे में पड़ताल की तो पाया कि उनकी आय उनके द्वारा बनाए गए आय प्रमाण पत्र से दूर दूर तक मेल नहीं खाती मीडिया की पड़ताल में ये भी पता चला की श्रीकांत राठौर के पास अपनी लाइसेंस वाला असलाह( बन्दूक ) भी है और वहीं दो गाड़ियों के साथ वो किच्छा में स्वयं का रॉयल पब्लिक स्कूल भी चलाते हैं।
वही श्रीकांत राठौर ना केवल रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के करीबी कहे जाते हैं वहीं मीडिया सूत्रों का कहना है कि 2022 विधानसभा चुनावों में श्रीकांत राठौर को जहाँ किच्छा से जिलाबदर किया गया था पर विधायक शिव अरोरा के सहयोग से ही उनपर जहाँ वो मामला भी शांत हुआ गया था और रुद्रपुर रहकर ही उन्होंने विधायक शिव अरोरा का चुनाव भी लड़वाया था और उसी के ईनाम स्वरुप उन्हें विधायक शिव अरोरा के समर्थन से बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पद भी मिला था।


ये कहना गलत नहीं होगा बीजेपी के कई नेता सत्ता में अपनी पहुँच का फायदा उठा ना केवल सरकार की गरीबों के लिए बनी योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं बल्कि सीधा सीधा पार्टी में रहकर सरकार को भी चूना लगा रहे हैं। फिलहाल यहां मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


इधर नैनीताल सुराज सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी ने मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार से तुरंत ही इस मामले की निपक्ष जांच कर दोषी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में दोषी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो सुराज सेवा दल उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में गरीबों का हक छिन्ना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार(लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *