

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाएगा। बुधवार 17 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस तरह अभी शीत लहर बनी रहेगी।
बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड लोगों को खूब परेशान कर रही है। सोमवार को भी मैदानी इलाकों में कोहरा छाने और पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह शाम शीतलहर चलेगी। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।
हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। देहरादून सहित प्रदेश की ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दो दिनों से कोहरे में कुछ कमी आई है। दिन के समय धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है और दिन के समय ठंड से राहत मिल रही है लेकिन सुबह शाम ठिठुरन वाली ठंड बरकरार है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप खिल रही है।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना हुआ है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त है और तापमान भी लुढ़क रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। देहरादून, काशीपुर, रुद्रपुर, विकास नगर और रुड़की में कोहरे के कारण सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय इलाकों में सूखी ठंड के कारण पाला गिरना भी बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में पाला पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 17 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में ताजा विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। कोहरे के कारण हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..