हल्द्वानी के इस इलाके में आराम फरमा रही बाघिन और उसके शावक,लोगों में दहशत

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शहर के लामाचोड़ क्षेत्र में बीती शाम से एक बाघिन आबादी वाले क्षेत्र में अपने शावकों के साथ आराम फरमा रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बाघिन जिस इलाके में अपना डेरा जमाए है वो इलाका आबादी वाला तो है ही इसके आसपास स्कूल कॉलेज भी हैं।

जिससे लोगों में कोई अप्रिय घटना घट जाए इस बात को लेकर चिंता है। बाघिन खुले खेत में आराम से बैठी है और उसके शावक धमाचौकड़ी मचाते आराम से देखे जा सकते हैं पर लोगों में डर है कि कहीं बाघिन हमलावर न हो जाए क्योंकि मौके पर इनको देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है और भीड़ के शोरगुल के बावजूद बाघिन इलाका छोड़ने को राजी नहीं।

वहीं मौके पर सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारी तो पहुंचे हैं पर वे भी असहाय से नजर आ रहे हैं। इधर लोगों का कहना है कि विभाग बाघिन को तुरंत रेस्क्यू कर मौके से हटाए जिससे कोई अनहोनी न होने पाए। फिलहाल विभागीय कर्मचारी चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद ही बाघिन और उसके शावकों को आबादी से हटाया जा सकेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *