Ad

नैनीताल – सरोवर नगरी में लोगों ने हर्ष उल्लास के साथ निकाली राम जी की बारात…देखिए वीडियो, आनंद आ जाएगा..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में राम बारात में लोगों ने जमकर नाच किये। रामलीला के पात्र भी कोविड के बाद दर्शकों को अपना अभिनय दिखाने में खुश हैं।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में मल्लीताल की रामलीला की शुरूआत सन 1918 में राम सेवक सभा की स्थापना के साथ हुई। शुरूआती दौर में रामलीला खुले मैदान में होती थी, जिसे आलू पड़ाव कहा जाता था, लेकिन 1928 में चेतराम साह ठुलघरिया ने कमिश्नर से कहकर रामलीला स्टेज की स्थापना करवाई और उसके बाद से रामलीला स्टेज में रामलीला का मंचन होने लगा।


राम का किरदार निभा रहे कैलाश जोशी ने कहा श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित हो रही रामलीला के तीसरे दिन रामलीला मैदान से भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। रामजी के बारातियों ने जमकर ठुमके लगाए। कलाकारों और स्थानीय लोगों ने हर्ष उल्लास के साथ राम जी की बारात निकाली, जो पूरे बाजार भमण होकर राम सेवक सभा प्रांगण पहुंची। इस दौरान रामजी की बरात देखने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बारात में शामिल होकर खुशी मनाई।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *