Ad

हल्द्वानी : घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता,नहीं मिल रहा कोई सुराग,तलाश में जुटी पुलिस..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्दूवनी कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूँगा गांव से गदरपुर स्थित सरस्वती कालेज जा रही छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब हो गई वही 48 घंटे बीत जाने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसके भाई ने काठगोदाम थाने में तहरीर देकर पुलिस से अनुरोध किया है कि उसकी बहन को ढूंढने में मदद की जाए, जिसके बाद तुरंत पुलिस छात्रा की तलाशमें जुट गई है।इधर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम गठित कर लपता छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूँगा गांव के बैडीखत्ता निवासी प्रवेश चन्द्र सिमवाल पुत्र मोहन राम ने काठगोदाम थाने में सोमवार को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी चन्द्रा (32 ) सोमवार की सुबह 9 बजे गदरपुर स्थित सरस्वती कालेज के लिए निकली थी जिसे बाद वह गांव के तिराहे स्थित सुभाष चंद्रा के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखी। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं आई तो उसके कालेज में जानकारी की गई पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं है जिसके बाद परिजनों द्वारा उसकी बहुत तलाश की गई पर वह नहीं मिली जिससे परेशान युवती के भाई प्रवेश सिमवाल ने अपनी बहन का अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी आबरू को खतरा बताते हुए मामले की काठगोदाम थाने को तहरीर दी।


इधर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और छात्रा की तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी तलाश कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवती की खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना कर दी गई है तथा जल्दी ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *