Ad

तीर्थ नगरी में किसने की शर्मनाक वारदात,युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी आबरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देवभूमि की तीर्थनगरी ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जीआरपी और आरपीएफ ने युवती को बेसुध हालत में मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों के पहुंचने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती रामपुर ,उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। युवती एक महीने पहले मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में आई थी। मंगलवार सुबह वीरभद्र रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर में एक युवती बेसुध हालत में पड़ी है।

सूचना पाकर जीआरपी और रेलवे पुलिस फोर्स के जवान वीरभद्र रेलवे स्टेशन पहुंचे और अचेतावस्था में मिली युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश ले आए। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि रात में वीरभद्र रेलवे स्टेशन के पास एक ढाबे में खाना खाया था।

उसके पास पैसे नहीं थे। एक बाबा ने उसकी मदद की और रेलवे स्टेशन लेकर आ गया। युवती ने आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जीआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत पंवार ने बताया कि मामले की सूचना युवती के परिजनों को दे दी है।

उनके रामपुर से ऋषिकेश पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल युवती को सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस को वार्ड में तैनात किया गया है।

पहले भी दवा लेने अस्पताल आ चुकी है युवती
सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक के मुताबिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पहले भी दवा लेने के लिए अस्पताल में आ चुकी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही युवती की मेडिकल जांच होगी। पुलिस के मुताबिक युवती के परिजनों ने दूरभाष में युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कही है। हर पहलु को मद्देनजर रखते हुए पुलिस जांच करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *