नैनीताल: कटर मशीन से कटा मज़दूर का गला,मौके पर मौत


नैनीताल- भवाली : – तिरछाखेत में निर्माणााधीन कार्य स्थल पर बिजली फिटिंग के लिए झिर्री काटते समय कटर मशीन से एक मजदूर का गला कट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह अन्य मजदूरों ने उसे खून लथपथ पड़ा देख अस्पताल पहुंचाया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बीते शाम रमेश चंद्र (55) पुत्र देव राम निवासी भोनियाधार तिरछाखेत में एक निर्माणाधीन कार्य स्थल पर बिजली फिटिंग के लिए कटर मशीन से झिर्री काट रहा था। इस बीच अचानक कटर मशीन से उसका गला पूरी तरह कट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंगलवार सुबह वहां काम करने वाले अन्य मजूदरों ने उसे खून से लथपथ पड़ा देख खैरना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. रमेश कुमार ने बताया मजदूर की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसआई गुलाब सिंह कंबोज ने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। मजूदर रमेश के भतीजे राजेश ने बताया वह पिछले पांच सालों से तिरछाखेत में कार्य कर रहे थे। सोमवार शाम वह घर नहीं पहुंचे। सुबह निर्माण कार्य स्थल से फोन पर हादसे की जानकारी मिली।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..