नैनीताल में फागोत्सव की धूम,देखिये महिला होल्यारों ने रचाए स्वांग..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में आज महिला होल्यारों का सुरूर छाया रहा। अलग अलग स्वांग रचाकर पहुंची महिलाओं ने राम सेवक सभा की होली में दर्शकों को खुश कर दिया।


नैनीताल में आज फागोत्सव 2023 महोत्सव के दौरान राम सेवक सभा स्टेज में महिला होल्यारों की होली मनाई गई। यहां शहर व आसपास की महिला होल्यार अलग अलग वेश भूषा के कपड़े पहनकर पहुंची।

महिलाएं, पागल, स्वामी, पुरुष, भालू आदि के वेश में नाचते गाते स्टेज में पहुंची। स्टेज में होली के गीतों में खूब थिरकी महिलाएं, अबीर गुलाल भी खूब उड़ा होल्यारों के बीच। आयोजक सदस्य मिथिलेश पाण्डे ने बताया कि उनकी होली का सुरूर नैनीताल के अलावा,भवाली,भीमताल, बेतालघाट और अल्मोड़ा में भी छाया हुआ है।

महिलाओं ने महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वांग रचाए। कहा कि इसे पर्यटकों ने भी पसंद किया। महोत्सव के दौरान युवाओं की कम संख्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, उनका प्रयास जारी है और युवा अपनी गौरवशाली परंपरा को जानेंगे और इससे जुड़ेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *