Ad

उत्तराखंड : सैकड़ों कैमरे खंगालने के बाद पकड़ में आया ये अनोखा चोर,22 बाइक बरामद..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा में विगत कुछ समय से हो रही बाइक चोरी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। खटीमा पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर 22 मोटरसाइकिलो को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी मोटरसाइकिल चोर के खिलाफ पीलीभीत थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। खटीमा पुलिस ने पकड़े गए आरोपी बाइक चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी उधम सिंह नगर टी सी मंजूनाथ ने आज खटीमा कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया है। एसएस पीटीसी मंजूनाथ ने मीडिया को बताया कि खटीमा क्षेत्र में काफी समय से बाइक चोरी हो रही थी जिसके खुलासे के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया था पुलिस टीम द्वारा 500 सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद अली हसन उर्फ मुन्ना पुत्र बली निवासी ग्राम सैंथल जिला बरेली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बाइक चोर अली हसन ने बताया कि वाह खटीमा, सितारगंज, किच्छा व यूपी के कई शहरों से मोटरसाइकिल चोरी करता है। चोरी की गई इन मोटरसाइकिल ओके बाय यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना कागजात के सस्ते दामों में बेचता है। साथ ही वह घरों में पुट्टी करने का काम करता है ताकि किसी को उस पर शक ना हो। पुलिस ने आरोपी बाइक चोर अली हसन की निशानदेही पर 22 बाइकों को बरामद किया है।

यूपी के ग्रामीण इलाकों में बेचा करता था बाइक
अली हसन ने बताया कि चोरी की गई इन मोटरसाइकिल को वह यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना कागजात के सस्ते दामों में बेचता था. साथ ही वह घरों में पुट्टी करने का काम करता है ताकि किसी को उस पर शक ना हो. पुलिस ने आरोपी बाइक चोर अली हसन की निशानदेही पर 22 बाइकों को बरामद किया है. इसमें से 13 बाइकों की शिनाख्त हो चुकी है बाकी 9 बाइकों की शिनाख्त होना बाकी है. पुलिस ने अली हसन के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *