Ad

लालकुआं : फर्ज़ी किन्नरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार में किन्नर समाज के लोगों ने फर्जी किन्नरों पर गलत तरीके से शुभ अवसरों पर आम जनता के बीच जाकर सौगात लेने के नाम पर जबरन अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए फर्जी किन्नरों पर कड़ी कार्रवाई कि मांग कि है साथ ही उन्होंने आम जनता से बसुली करने वाले फर्जी किन्नरों को पकड़कर पुलिस प्रशासन को सौंपने कि अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd


यहां लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित बागजाला शिवबागनाथ में आयोजित भंडारे के आयोजन में पहुंचे गौलापार किन्नर समाज कि गुरु कशिश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से गौलापार और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उनके जजमानों से फर्जी और ढ़ोगी किन्नर बनकर अवैध रूप से बसुली की जा रही है .

तथा गरीब जजमानों से जबरन मोटी रकमों कि बसुली कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला उनके संज्ञान में आया है उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने उनसे जानकारी मांगी गई थी जिसपर उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा इस तरह से हमारा कोई किन्नर यहां नही है ।

उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग कि इससे आलावा उन्होंने कहा कि ऐसी तमाम तरह की घटनाएं घट रही है जिससे किन्नर समाज के लोगों का नाम खराब हो रहा है उन्होंने शासन प्रशासन से मांग कि है इस तरह के फर्जी किन्नरों द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाकर कार्रवाई की जायें साथ ही उन्होंने आम जनता से भी बसुली करने वाले फर्जी किन्नरों को पकड़कर पुलिस प्रशासन को सौंपने कि अपील की है।


इधर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि गौलापार क्षेत्र कि किन्नर समाज कि गुरु कशिश और उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है तथा लगातार गरीबों कि मदद उनके द्वारा कि जाती है उन्होंने कहा कुछ फर्जी किन्नरों द्वारा लोगों को धमका कर उनसे वसूली कि जा रही है जो गलत है उन्होंने ऐसे फर्जी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई कि मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *