
भारतीय क्रिकिट टीम के पूर्व खिलाड़ी पीयूष चावला अपने परिवार के साथ आज नैनीताल पहुंचे। नैनीझील में बोटिंग करने से पहले पीयूष ने बताया कि वो 17 वर्ष पहले नैनीताल के मैदान में एक मैच खेलने आए थे। उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान आई.पी.एल.और डोमेस्टिक क्रिकेट पर है।

नैनीताल की नैनीझील में क्रिकेटर पीयूष चावला अपने परिवार के साथ बोटिंग करने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए पीयूष ने कहा कि वो अपना पूरा ध्यान आने वाले आई.पी.एल.और डोमेस्टिक क्रिकेट प्रतियोगिता में लगा रहे हैं। पीयूष ने बताया कि भारतीय टीम का हिस्सा बनी नई पीढ़ी मेहनत करके अपना खेल सुधार रही है। विश्व कप में अच्छे बैट्समैन और बॉलरों की जोड़ी एक अच्छा परिणाम देगी।
विराट कोहली के कैंचीं दर्शनों को पहुंचने के सवाल पर पीयूष ने कहा कि उनका भी बहुत मन है लेकिन इस बार समय की कमी के कारण वो नहीं जा पाएंगे, हालांकि अगली बार वो कैंचीं मंदिर के दर्शनों के लिए जरूर आएंगे। उनके साथ पत्नी अनुभूति और बेटा अधविक यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। पीयूष अपने प्रमोटर शोएब के साथ नैनीताल घूमने आए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी