

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में जे.सी.बी.मशीन के पंजे की चोट से एक पेयजल सप्लाई लाइन टूट गई। जल संस्थान के जे.ई.ने बताया कि पानी सप्लाई सुचारू करने में कल तक का समय लग जाएगा, जिससे सात नंबर क्षेत्र के लगभग 2000 लोगों को पानी नहीं मिल सकेगा।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान के एक कोने में बॉक्सिंग रिंग बनाने का कार्य शुरू हुआ। यहां फील्ड किनारे कॉलम खोदने के लिए लगी जे.सी.बी.मशीन के गड्ढा खोदते ही वहां बिछी पेयजल लाइन टूट गई। पानी हाई प्रेशर फुआरे की तरह आसमान में उड़ने लगा। फुंआरे का पानी पंत पार्क में पहुंच गया। पाइप से पहले साफ और फिर गहरे भूरे रंग का जंक लगा हुआ पानी निकला।
इसकी सूचना जल संस्थान को दी गई, जिसके बाद जल संस्थान के जे.ई.त्रिवेंद्र जोशी अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ये लाइन स्नो व्यू क्षेत्र को पानी सप्लाई करने वाली थी। इसकी चौड़ाई लगभग बारह इंच है, जिससे 2000 लोगों के गले तर किये जाते थे। जे.ई.ने बताया कि इसके टूटने से आज और कल तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ठेकेदार के अटेंडेंट दानिश ने बताया कि यहां काम के दौरान पाइप टूट गया, जिसके बाद जल संस्थान को सूचित किया गया और उन्हें जैसी मदद की जरूरत होगी वो उपलब्ध कराई जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन