

उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी मौसम बदला-बदला रहा है। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ ही बिजली चमकने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक राज्य में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में हल्की से लेकर तेज बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मानसून 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। लेकिन इससे पहले बुधवार और गुरुवार को प्री मॉनसून अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ही हवाएं भी चलने के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी है। बरसात के मौसम के मद्देनजर केदारनाथ धाम में एहतियातन तीर्थयात्रियों की संख्या कम करने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब