हल्द्वानी में अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अब यहां गरजी JCB,सिटी मैजिस्ट्रेट ने दी ये वार्निंग..


हल्द्वानी में आज जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने जिला विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों और पार्कों के अलावा अलग अलग जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया । अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों की अतिक्रमणकारियों के साथ बहस भी हुई ।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर में आज दोपहर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में आम आदमी के चंलने की जगह पर अतिक्रमण देखा गया, जिसके बाद इसे हटाने के लिए अभियान छेड़ा गया है ।

उन्होंने बताया कि पार्किंग और पब्लिक पार्कों में हुए अतिक्रमण को देखते हुए पिछले 15 दिनों से अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने वहां से अतिक्रमण नहीं हटाए, इसलिए आज एक वृहद अभियान चलाकर अतिक्रमण को जे.सी.बी.मशीन से हटाया गया है । उन्होंने ये भी बताया कि इन क्षेत्रों में रखे गाड़ी के पार्ट, दुकानों आदि को कब्जे में ले लिया गया है । सिटी मैजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को चेताते हुए कहा कि नालियों पर 5 दिनों के भीतर जाल डाल लें नहीं तो पांच दिनों के बाद पक्का अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा ।
नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी अभियान आज भी जारी रहा।
आज का अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। अभियान में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मिया, मोहम्मद तनवीर, बबलू मिया नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..