हल्द्वानी : यहां सड़क हादसे में वाहन की टक्कर से होटल मैनेजर की हुई मौत..


हल्द्वानी के गोला पार में दुखद सड़क हादसा होने की ख़बर आ रही है जिसमें स्कूटी से घर लौट रहे होटल मैनेजर की स्कूटी पर प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार किशनपुर गौलापार निवासी दीपक महतोलिया (29) पुत्र गोपाल दत्त महतोलिया खेड़ा स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार देर रात वह स्कूटी से घर जा रहे थे। इस बीच प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे दीपक का छोटा भाई नरेश उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..
ओखलकांडा स्कूल में बच्चों की पिटाई..आरोपी शिक्षक के परिजनों की एंट्री से गरमाया माहौल