

उत्तराखंड : जनपद हरिद्वार में लक्सर और रुड़की जीआरपी थाने की संयुक्त टीम ने एक फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवक उत्तराखंड पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाकर उनसे ठगी करता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल, पुलिस की फर्जी वर्दी, बैच और नेम प्लेट भी बरामद किए हैं. जांच में सामने आया कि युवक पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं. एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि एक पुलिसवाला लोगों पर रौब जमाकर उनसे वसूली कर रहा है।
एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि एक पुलिसवाला लोगों पर रौब गालिब कर उन्हे लूटने का काम कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया और सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को पुलिस की फर्जी वर्दी में ही रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के वक्त भी आरोपी संजय नाम की नेम लगाकर यात्रियों पर रौब गालिब कर रहा था। सख्ती से पूछताछ में सामने आया कि युवक का नाम जरीफ है जो देहरादून का रहने वाला है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने