

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कच्छ में कैबिनेट की अहम बैठक करीब 11:30 बजे होगी। माना जा रहा है गैरसैण में होने वाले विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल की इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कई विभागों मे भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव तकरीबन तैयार कर लिया और कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा।
इसके अलावा गैरसैन सत्र में उपद्रवियों से सरकारी सम्पत्ति के नुकशान के भरपाई का विधेयक भी आज कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा इसके अलावा भी कई विधेयक भी जो सत्र. में आने हैं उनको कैबिनेट में लाया जाएगा।
इसके अलावा कैबिनेट में प्रदेश में अभी तक आपदा से हुए नुकशान की पूरी रिपोर्ट भी कैबिनेट के आगे रखी जा सकती हैं साथ ही केंद्र से नुकशान से भरपाई का आग्रह भी कैबिनेट केद्वारा किया जा सकता हैं।
साथ ही प्रदेश सरकार केंद्र की तरह उत्तराखंड सरकार अब भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की तरह अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा पुत्रियों के पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति देने पर विचार कर रही है वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई हैं कैबिनेट द्वारा इस प्रपोजल को मंजूरी दी जा सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..