धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक इस दिन,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को आयोजित होगी। इस बैठक में 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले बजट प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा की थी कि इस सत्र में सशक्त भू-कानून लाया जाएगा, जिस पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। भू-कानून को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राजस्व विभाग अब भू-कानून में संशोधन के लिए विधेयक तैयार करेगा, जिसे कैबिनेट बैठक में अनुमोदन के लिए पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, बैठक में वित्त, वन, लोक निर्माण, सिंचाई, और कार्मिक से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..