नई उम्मीदों के साथ हल्द्वानी : आज शपथ लेगी शहर की सरकार


नगर निगम हल्द्वानी में आज एक ऐतिहासिक अवसर पर नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ ग्रहण समारोह रामलीला ग्राउंड में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।

नव निर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट को शपथ आयुक्त कुमाऊं, दीपक रावत द्वारा दिलाई जाएगी, जबकि इसके बाद पार्षदों को भी शपथ मेयर दिलवाएंगे।
उत्तराखंड शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार शहरी स्थानीय निकायों में सामान्य निर्वाचनोपरान्त नव निर्वाचित नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के नव निर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक से पूर्व अनिवार्य रूप से नव निर्वाचित नगर निगमों के नगर प्रमुख को शपथ दिलाये जाने के निर्देशों के क्रम में नगर निगम, हल्द्वानी के नव निर्वाचित नगर प्रमुख को आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत द्वारा हल्द्वानी रामलीला मैदान में अपराह्न 2:00 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी।इस शपथ ग्रहण समारोह से नगर निगम हल्द्वानी में नए कार्यकाल की शुरुआत होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी, कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन तय
CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…
इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..