Ad

विकास पुरुष पं. नारायण दत्त तिवारी को अमर श्रद्धांजलि, हल्द्वानी में प्रतिमा का अनावरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के प्रख्यात जननेता स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की 100 वीं जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को मंडी परिसर, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं स्व. नारायण दत्त तिवारी पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्व. तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें “विकास पुरुष” की संज्ञा को सार्थक बताया। उन्होंने कहा, *“तिवारी जी सच्चे जननायक थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—दोनों राज्यों के विकास को नई दिशा दी। उनका राजनीतिक दर्शन स्पष्ट था कि विकास की राजनीति ही सच्ची राजनीति है।”

डा. कपूर ने आगे कहा कि स्व. तिवारी जी का योगदान शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि मंडी परिषद किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में मंडी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए ठोस योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमूह ने उपस्थित होकर स्व. तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उन्हें विकास की राजनीति का अग्रदूत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, हुकुम सिंह कुंवर, मोहन गिरी गोस्वामी, दीपक बल्यूटिया सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने स्व. नारायण दत्त तिवारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *