नैनीताल जू के ऊपर DFO कार्यालय में लगी आग,,फाइलें स्वाहा…Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित डी.एफ.ओ.कार्यालय में आग लगने से वहां रखी फाइलें स्वाहा। ज़ू के ऊपर कार्यालय में लगी आग का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आई.एफ.एस.आकाश गंगवार का ऑफिस बाल बाल बच गया। डी.एफ.ओ. ऑफिस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।


बताया जा रहा है कि तड़के सवेरे लाइट आने के साथ ही संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। जानकारी मिली है कि रात तेज हवाओं और बरसात होने के कारण कार्यालय बंन्द करते समय लाइट नहीं थी। सवेरे लाइट आने के साथ ही कहीं शार्ट सर्किट से कागज या लकड़ी ने आग पकड़ ली और वहां रखे दस्तावेज और फाइल्स स्वाहा हो गए।

घटनास्थल के समीप उप निदेशक प्राणी उद्यान/उप प्रभागीय वनाधिकारी का कार्यालय भी है।
डी.एफ.ओ.आकाश गंगवार ने बताया कि इस कार्यालय में मुख्यतः अकाउंट, लैंड ट्रांसफर, स्टैब्लिशमेंट आदि की फाइल्स रखी गई थी। ज्यादा जानकारी तो चैक करने के बाद मिल पाएगी, लेकिन फिलहाल जिन कागजों में आग लगी है वो हमारे नैनीताल और देहरादून के कार्यालयों में ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *