IMD अलर्ट : उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! 4-5मई को रहिए बेहद सतर्क


देहरादून | 3 मई
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है, जबकि 4 और 5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
4000 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे चारधाम और ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।
इन जिलों में आज येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी,,रुद्रप्रयाग,,चमोली,,बागेश्वर,,पिथौरागढ़
इन क्षेत्रों में बिजली चमकने, बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।
पूरे उत्तराखंड में तेज हवाओं का खतरा
प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। बिजली चमकने और तेज आंधी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
4 और 5 मई को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
4-5 मई भारी पड़ सकते हैं! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
लगातार बदल रहे मौसम से उत्तराखंड में गर्मी का असर काफी कम हुआ है।
देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में शनिवार शाम अचानक तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं चारधाम और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड फिर लौट आई है।
आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर
ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने
ट्रैकिंग गतिविधियों पर नजर रखने
राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने
आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने
के निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..