
पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी सहित पांच आरोपियों पर पुलिस ने और शिकंजा कसा है। इन आरोपियों की संपत्ति जब्त होगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक कनखल थाने में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई करते हुए नकल माफिया संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रितु चतुर्वेदी निवासी हाल निवासी भगीरथ आवासीय परिसर लोक सेवा आयोग कनखल, राजपाल और संजीव कुमार दुबे निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर, रामकुमार निवासी सेठपुर लक्सर की कुल 75 लाख 60 हजार की संपत्ति का मूल्यांकन किया गया है।
चिन्हित संपत्ति में 41 लाख 50 हजार की नकदी और 34 लाख 12 हजार की कीमत के प्लॉट शामिल हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संपत्ति जब्त की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी..
Uttrakhand : सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा,अधिसूचना जारी..
Haldwani : CBSE बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू..
सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Fast forward