हल्द्वानी : रोडवेज बस में नशीला बिस्कुट खिलाकर बनाया शिकार..


हल्द्वानी निवासी सुमित यादव को दिल्ली से लौटते समय रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना निशाना बना लिया। 29 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे नोएडा सेक्टर-62 पार करने के बाद बस में सवार दो युवकों ने सुमित को नशे मिश्रित चिप्स और बिस्किट खिला दिए, जिससे वह बेहोश हो गया।
हल्द्वानी पहुंचने पर होश आने पर सुमित ने देखा कि उसका पर्स, जिसमें एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी, नेट डिवाइस और ₹1500 नकद थे, गायब है। इसके अलावा, उसके बैंक खाते से ₹62,000 की निकासी भी की गई।
बस कंडक्टर के अनुसार, दोनों संदिग्ध युवक मुरादाबाद का टिकट लेकर चढ़े थे लेकिन गजरौला में उतर गए। पुलिस ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जहरखुरानी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर