

हल्द्वानी :उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित डिपो नंबर 5 और 4 में आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में 6 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यालय ने एसआईटी जांच की सुकृति की है. वही गड़बड़ी सामने आने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने लालकुआं स्थित वन विकास निगम के डिपो नंबर चार के लेखाकार पद पर तैनात दो लोगों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है।
क्षेत्रीय प्रबंधक बाल विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि अगस्त 2023 में लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के वित्तीय घपले का प्रकरण सामने आया था जांच में प्रथम दृष्टया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है।
इसके बाद उनके द्वारा डिपो नंबर पांच और चार ऑडिट करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया जिसके बाद आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है जहां गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
पूर्व में डिपो संख्या पांच में हुई गड़बड़ी के मामले में संलिप्त चार अधिकारियों-कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था. ऐसे में अब आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है जहां डिपो नंबर चार में करीब डेढ़ करोड़ की गड़बड़ी सामने आई है जहाँ लकड़ी की उठान की लौट उठान की प्लांटी सहित वित्तीय अनियमिताएं सामने आई है।
जहां जिम्मेदार दो कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर उनका निलंबन करने की कार्रवाई की गई है इसके अलावा पूरे मामले में एसआईटी से जांच कराई शुरू होने जा रही है।
लालकुआं डिपो संख्या 4 और 5 में राजस्व हानि, अवैध निकासी, गबन और वित्तीय अनियमिताएं प्रकरण में जो भी दोषी कर्मचारी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर