हल्द्वानी से पहाड़ को आने जाने वाले देख लें ये नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकते हैं परेशान..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। निर्धारित रूट और डायवर्जन की जानकारी के बिना निकलने पर जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि 24 से 26 अक्टूबर तक यात्रा पर निकलने से पहले नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों से ही आवाजाही करें।

हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान_इन रास्तों से जाएं पहाड़,,पुलिस के अनुसार, 24 और 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक हल्द्वानी शहर का यातायात एवं डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा।

बरेली रोड से आने वाले वाहन_पहाड़ जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहन_ पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से नए हाईवे के रास्ते लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर और गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे।

रामनगर और बाजपुर से आने वाले वाहन_ कालाढूंगी स्थित नैनीताल तिराहे से मंगोली होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

नैनीताल और भवाली से मैदान की ओर जाने वाले पर्यटक वाहन_ काठगोदाम में यातायात का दबाव बढ़ने पर दोपहर 3 बजे के बाद मस्जिद तिराहे से नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास द्वितीय होते हुए रूसी बाईपास प्रथम और कालाढूंगी के रास्ते भेजे जा सकते हैं।

भारी वाहनों के लिए भी सख्ती

24 और 25 अक्टूबर को सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों, जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस और दूध के वाहनों पर भी दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। शहर की ओर आ चुके भारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली रोडवेज और केमू बसें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।

सड़कों पर उतरी पुलिस, शटल सेवा जारी

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात हैं। पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल/भवाली अंजना नेगी ने जीरो पॉइंट पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और संचालन संभाला।

पर्यटकों की सुविधा के लिए सेनेटोरियम, भवाली तिराहा और विकास भवन भीमताल से निर्धारित स्थानों पर शटल सेवा भी संचालित की जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि तेज गति और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें, निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करें और शटल सेवा का लाभ उठाएं। ट्रैफिक प्लान का पालन कर ही अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *