पूजा बग्गा चुनी गईं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’


पंजाबी करवा चौथ उत्सव में पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’

हल्द्वानी। पंजाबी वूमेंस क्लब, हल्द्वानी की ओर से नैनीताल रोड स्थित द हट गार्डन रेस्टोरेंट में पंजाबी करवा चौथ उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने रैंप वॉक, मेहंदी और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। गायिका वैशाली के सुरीले गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूजा बग्गा रहीं, जिनके सिर ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ का ताज सजा।
समारोह में महिलाओं के आत्मविश्वास, खूबसूरती, फैशन और प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में खिताब दिए गए। निर्णायक मंडल ने रश्मि राजपाल को ‘बेस्ट ड्रेस्ड लेडी’, नीतू साहनी को ‘स्मार्ट लेडी ऑफ द इवनिंग’, एकता वर्मा को ‘बेस्ट रैंप वॉक’, ज्योति गिरधर को ‘बेस्ट हेयरस्टाइल’, हीना सडाना को ‘पंजाबी पटोला’ और इदिक्षा अरोड़ा को ‘फैशनिस्टा ऑफ द डे’ के खिताब से नवाजा।
रूबी साहनी को ‘मोस्ट एंथूजियास्टिक लेडी’, भूमिका बांगा को ‘बैंगल क्वीन’, अर्चना गुलाटी को ‘बेस्ट करवा चौथ लुक’ और आकांक्षा सूरी को ‘मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी’ का खिताब मिला। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।
करवा चौथ के पारंपरिक रंगों के बीच आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रॉभलीन वर्मा और प्रिया ढींगरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम, प्रियंका भट्ट ने द्वितीय और सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुंदर मेहंदी डिजाइनों और प्रतिभागियों की रचनात्मकता ने सभी का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. मनमीत कौर, डॉ. स्वाति सिंघल और डॉ. श्रुति जोशी शामिल रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, महामंत्री ऐमा साहनी, संरक्षक रश्मि राजपाल, रीना मानसेरा, कन्नी मल्होत्रा, संगीता गांधी, अर्चना गुलाटी, नीति थरेजा, डॉली खानेजा, प्रीति राजपाल, संजू अरोड़ा, सुरभि राजपाल, एकता वर्मा, पूनम कोयात्रा, किरण खन्ना, अर्चना जुनेजा, बबीता जुनेजा, किरण कक्कड़, सीमा खंडूजा, प्रिया गिरधर, सीमा बत्रा और आंचल खन्ना सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
पंजाबी वूमेंस क्लब का यह आयोजन पारंपरिक संस्कृति, आपसी मेल-मिलाप और महिला प्रतिभाओं का खूबसूरत संगम बना। हंसी-खुशी, संगीत और सम्मान के साथ संपन्न हुए इस उत्सव ने करवा चौथ की खुशियों को और भी खास बना दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पूजा बग्गा चुनी गईं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
डीएम के आदेश के बावजूद, लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच अधर में_ फाइल कहां अटकी
हल्द्वानी हादसे में तीसरे दोस्त की भी थम गई सांसें, तीन परिवारों के सपने उजड़ गए..
हल्द्वानी से पहाड़ को आने जाने वाले देख लें ये नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकते हैं परेशान..
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक IFS साकेत बडोला ने इस्तीफा दिया,11 साल पहले VRS_वन विभाग में हलचल