Ad

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश के आसार…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राहत भरी खबर आ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जना के साथ हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd

इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अपडेट –

राज्य मे पहाड़ों मे हो रही हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में चल रहे शुष्क मौसम के बीच आज फिर कुछ मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।राज्य के पहाड़ी इलाकों मे बारिश से गर्मी मे कुछ राहत मिली है,वहीं राज्य के कई इलाकों में बारिश से राहत भी मिली है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य अल्मोड़ा,चम्पावत, नैनीताल,उधमसिंह नगर तथा पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों मे कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं बुधवार को मौसम विभाग के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रातः 8:30 बजे से रात्रि 11:30 राज्य के राज्य के अल्मोड़ा,चम्पावत, नैनीताल,उधमसिंह नगर तथा पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि,झोंकेदार हवाओं(40-50) kmps चलने तीव्र बौछार की चेतावनी का येल़ो अलर्ट जारी किया है।

चारधाम में हल्की बारिश की संभावना:

इसके अलावा मौसम विभाग ने चारों धामों में 22 मई से 24 मई तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में हल्की बारिश शाम के समय हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *