बड़ी खबर : (उत्तराखंड) यहाँ जगा लालच तों बहन और भांजा बने खून के प्यासे.. कर दिया कत्ल…

काशीपुर : खूनी रिश्तों में इस कदर नफरत बढ़ रही है कि खूनी रिश्ते ही एक दूसरे का खून बहा रहे है। रिश्तों में आ रही कड़वाहट एक त्रासदी बन रही है। कहीं पैसा तो कहीं जमीन के कारण रिश्तों का कत्लेआम हो रहा है। काशीपुर में भी जमीन को लेकर रिश्तों के खून का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां जमीन के लालच में ही बहन अपने बेटे के साथ मिलकर अपने भाई का कत्ल कर दिया।

और मामले को आत्महत्या दिखाने की लाख कोशिश की लेकिन कहते हैं ना जुर्म के रास्ते कितने दिमाग वाली क्यों ना हो अंत जेल की कालकोठरी में जाकर ही होता है। ऐसा ही कुछ काशीपुर में देखने को मिला बीते अगस्त महीने में काशीपुर के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी में एक कच्चे घर में पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस तत्काल सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मृतक के भाई साकिर हुसैन की तहरीर के आधार पर टीम गठित कर पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगालने शुरू कर दिए साथ लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस के हाथ खाली थे। लेकिन जब पुलिस की शक की सुई मृतक के बहन अख्तरी बेगम पर गई। मृतक की बहन से पुलिस की पूछताछ की जद्दोजहद के बाद और सबूतों के आधार पर छुपे हुए सारे पर्दे उठने लगे वही पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक की बहन की नजर उसकी भाई की जमीन पर है उसे हड़पने के लिए मृतक की बहन मृतक भांजे ने मिलकर हत्या करने का षड्यंत्र रच डाला और मौका मिलते ही अपने भाई को अपने बेटे के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

काशीपुर के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की जमीन को पचाने की मनसा से मृतक नासिर की बहन और उसके भांजे ने उसका गला दबाकर उसको मौत के हवाले कर दिया और उस पर गमछा डाल कर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश करें पुलिस की सुराग रसानी के बाद आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।
बाइट – प्रमोद कुमार /एसपी सिटी काशीपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…