BIG NEWS : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी IAS अधिकारियों के तबादलों के बाद ब्यूरोक्रेसी में करने वाले है ये बड़ा फेरबदल ..

देहरादून : धामी सरकार में प्रदेश में बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए इनके बाद अब सबकी निगाहें आईपीएस अधिकारियों के तबादलों पर टिकी हैं सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक तबादले देखने को मिल सकते हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौकरशाही में फेरबदल को लेकर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं इस कड़ी में पिछले लगभग 1 महीने के दौरान शासन से लेकर जिलों तक 60 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं सरकार ने शासन व जिलों में अपने हिसाब से प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है तो अब नंबर आईपीएस अधिकारियों का है.
चुनाव नजदीक है लिहाजा कानून व्यवस्था की दृष्टि से सरकार यह कदम उठाने की तैयारी कर रही है सूत्रों की मानें तो इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से आईपीएस अधिकारियों की सूची तलब की गई है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और आला अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं ऐसे में जल्द ही इन तबादलों को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर दी जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…