बड़ी खबर : बढ़ते कोरोना मामलों के बीच इस राज्य में एक बार फिर लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन…

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है लेकिन इसी बीच केरल से चिंता बढ़ाने वाली ख़बर आ रही है.कोरोना महामारी को काबू में लाने के लिए केरल में तेज़ी से संक्रमण के मामलों में इज़ाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए केरल सरकार ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। वहीं केंद्र ने राज्य सरकार की मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है। फिलहाल देश में करीब 43 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं, इसमें से आधे मामले केरल में हैं। 26 जुलाई को यहां 11,586 मामले थे। 28 जुलाई को 22,056 हो गए। यानी लगभग दोगुने मामले यहां से आ रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में केरल में मनाए गए ईद को ‘सुपर स्प्रेडर इवेंट्स’ बताते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोरोना के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालने करने की आवश्यकता है। त्योहार/सामाजिक समारोह के दौरान कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने की आवश्यकता है ताकि महामारी पर काबू पाया जा सके। बता दें कि केरल सरकार ने ईद के दौरान राज्य में लॉकडाउन में ढील दे दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद
राहुल गांधी FIR पर हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत..